Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / अपराध / थराली.. पत्नी की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार!

थराली.. पत्नी की हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार!

थराली से हरेंद्र बिष्ट।

थराली थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
थाना पुलिस के अनुसार बीते 25 नवम्बर को सणकोट निवासी लक्ष्मण सिंह पुत्र भवान सिंह की 27 वर्षीय पत्नी बबीता की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद 27 नवम्बर को मृतका के पिता नारायणबगड़ ब्लॉक के गढकोट गांव निवासी दीवान सिंह ने अपनी पुत्री बबीता की शराब पी कर उसी के पति लक्ष्मण सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक असेड सिमली को लिखित तहरीर दी। जिसके बाद राजस्व पुलिस ने मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया । अब थराली थाना पुलिस ने हत्यारोपी लक्ष्मण सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।थराली थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से न्यायालय से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply