Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सीमा पर शहीद सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड: सीमा पर शहीद सूबेदार की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कोटद्वार/लैंसडौन। पुंछ जिले में पाक सैनिकों की गोलाबारी के दौरान शहीद हुए 16वीं गढ़वाल राइफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह (46) का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए आज शनिवार तड़के उनके पैतृक गांव उडियारी (द्वारीखाल ब्लाक) ले जाया गया। शहीद का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया।
मां और पत्नी बेसुध हो गई। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम दर्शन के दौरान सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे। शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब़ उमड़ पड़ा और भारत माता की जय, वीर स्वतंत्र तुम अमर रहो के नारों के साथ पूरा वातावरण गूंज उठा। पूरे सैन्य सम्मान के साथ आज पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले शुक्रवार शाम को शहीद के पार्थिव शरीर को हेलीकाप्टर से लैंसडौन के गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय के शहीद भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में राजकीय और सैन्य सम्मान के लाया गया, जहां मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि बतौर लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने शहीद सैनिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जहां शहीद सूबेदार के पार्थिव शरीर पर गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर हरमीत सेठी ने गढ़वाल राइफल्स की तरफ से पुष्पचक्र अर्पित किए।
विधायक दिलीप रावत ने बताया कि शहीद सूबेदार स्वतंत्र सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का लैंसडौन आने का कार्यक्रम था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply