मोदी सरकार ने केंद्रीय कार्मिकों के लिये खोला खजाने का मुंह!
team HNI
July 14, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
152 Views
- महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर किया 28%, 50 लाख कर्मचारियों व 61 लाख पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
मुंबई। देश में आसमान छूती महंगाई और कोरोना महामारी के बीच मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। इसके तहत उनको मिलने वाला महंगाई भत्ता (डीए) 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया है। इस पर कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर ने मुहर लगा दी है।
हालांकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की महंगाई भत्ते की 3 किश्तें मिलनी बाकी है। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने डीए पर रोक लगा दी थी। कर्मचारियों और पेंशनर्स की 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दी जाने वाली डीए और डीआर की किश्तें पेंडिंग हैं।
2021-07-14