देश में 24 घंटे में बढ़े 10 हजार से अधिक मरीज
team HNI
August 11, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय, हेल्थ
188 Views
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने लगी है। 24 घंटे में 10 हजार से अधिक मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक दिन में 38,353 नए मामले सामने आए हैं। पिछले दो सप्ताह में नौ राज्यों के 37 जिलों में कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है। इनमें केरल के 11 जिले और तमिलनाडु के सात जिले शामिल हैं। मंगलवार को 24 घंटे में 28,204 हजार नए मामले सामने आए थे। जबकि 373 लोगों की मौत हुई थी। 41 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जबकि कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 97.49 थी। भारत में नौ अगस्त तक 86 नमूनों में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमण की पुष्टि हुई है।
corona CORONAVACCINE coronavirus COVID19 2021-08-11