देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या हो गई। पहले एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की जाती है। उसके बाद प्रतिशोध में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है। उन्होंने एक लाइन से पूरे परिवार को दर्दनाक मौत दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10), बेटा गांधी (15) और की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी। सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई।