Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आज शाम सोमवार को भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद

आज शाम सोमवार को भूस्खलन से मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद

देहरादून। आज सोमवार शाम करीब चार बजे मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी में पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण राजमार्ग फिर बंद हो गया है। 
मसूरी देहरादून मार्ग बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी है। इसके चलते लोग रास्ते में ही फंसे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी से मार्ग खोलने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि देहरादून मसूरी मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार भूस्खलन हो रहा है। पिछले 15 दिनों में कई बार मार्ग बंद हो चुका है। 

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply