Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / आर्यन को क्लीन चिट और समीर पर लटकी कार्रवाई की ‘तलवार’

आर्यन को क्लीन चिट और समीर पर लटकी कार्रवाई की ‘तलवार’

नई दिल्ली। बहुचर्चित क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है, लेकिन आर्यन को गिरफ्तार करने वाले अधिकारी समीर वानखेडे पर कार्रवाई की तैयारी है। सरकार ने वानखेड़े पर कार्रवाई की अनुमति दे दी है
वहीं एनसीबी के महानिदेशक एसएन प्रधान ने भी कहा कि सबूतों के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और 6 लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत न मिलने पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ गलतियां लोकल लेवल पर हुई थी, जिस कारण मामले को एसआईटी को लेना पड़ा। पहली जांच टीम ने गलतियां की थी, वहीं समीर वानखेड़े के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply