Wednesday , May 8 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / विस अध्यक्ष खंडूडी ने राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट कर दी शुभकामनाएं

विस अध्यक्ष खंडूडी ने राष्ट्रपति मुर्मू से भेंट कर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता भी हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामय पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू जी के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

About team HNI

Check Also

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव बरामद, आठ लोगों का ग्रुप आया था घूमने

ऋषिकेश। लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद …

Leave a Reply