Sunday , May 5 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / रॉजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

रॉजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम। वर्ष 2020 के लिए फिजिक्स (भौतिकी) का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों रॉजर पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और ऐंड्रिया गेज को संयुक्त रूप से देने का ऐलान किया गया है। फिजिक्स के नोबेल से इतिहास में सबसे छोटे पार्टिकल्स से लेकर अंतरिक्ष के रहस्यों की तक की खोज के लिए वैज्ञानिकों को नवाजा जा चुका है।
रॉजर पेनरोज ने बताया था कि ब्लैक होल फॉर्मेशन से जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी को प्रिडिक्ट किया जा सकता है। वहीं रेनहार्ड और ऐंड्रिया ने हमारी गैलेक्सी के केंद्र में मौजूद विशाल द्रव्यमान के कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट की खोज की थी। रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार का ऐलान किया। इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा कैश प्राइज मिलता है। स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है।
पिछले साल का पुरस्कार कनाडा में जन्मे कॉस्मॉलजिस्ट जेम्स पीबल्स को बिग बैंग के बाद के वक्त पर थ्योरिटिकल काम के लिए दिया गया था। उनके साथ स्विस ऐस्ट्रोनॉमर मिचेल मेयर और डीडियर कुएलोज को हमारे सोलर सिस्टम के बाहर के ग्रह की खोज के लिए दिया गया था।
इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार हार्वे अल्‍टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्‍स राइस को दिया गया। इन वैज्ञानिकों को हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए दिया गया है। अल्‍टर और चार्ल्‍स राइस जहां अमेरिका से हैं वहीं माइकल हॉफटन ब्रिटेन के न‍िवासी हैं।
नोबेल पुरस्‍कार देने वाली संस्‍था के मुताबिक इसी हफ्ते केमिस्‍ट्री, साहित्‍य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा की जाएगी। वहीं अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा अगले सोमवार को की जाएगी। गौरतलब है कि इस बार शांति के नोबेल पुरस्‍कारों की दौड़ में अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी हैं। उन्‍हें इजरायल और यूएई के बीच शांति डील कराने के लिए नामित किया गया है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply