Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / खेल / ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार

ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार

  • 4 मई को पहलवानों के दो गुटों में मारमीट होने पर सागर की हुई थी मौत

नई दिल्ली। पहलवान सागर राणा हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने 19 दिन बाद ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सीपी-स्पेशल सेल नीरज ठाकुर ने पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय की गिरफ्तारी की पुष्टि की। विदित हो कि 4 मई को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें युवा पहलवान 23 वर्षीय सागर राणा की मौत हो गई थी। तब से पहलवान सुशील कुमार और अजय उर्फ सुनील फरार चल रहे थे। दोनों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply