Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। प्रथम समिति एवं मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वधान में आज 19/०1/2026 को आदर्श माध्यमिक विद्यालय अजबपुर कला,राजीवनगर मे नागरिकता का भाव पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को गरम कपड़ों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्या अतिथि पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने बच्चों को अपने नागरिक कर्तव्य को किस प्रकार वहन करना है बताया।मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट से योगिता जोशी जी ने मनोरथ ट्रस्ट एवं उनकी गतिविधियों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि जीवन की सही दिशा के लिए सिविक सेंस कितना जरूरी है। प्रथम समिति की अध्यक्ष राखी चंदोला ने सिविक सेंस में हमारी समझ पर बात रखी एवं प्रथम समिति का सिविक सेंस पर अपना कार्यानुभव सामने रखा।

इस कार्यक्रम में सतीश धोलाखंडी ने गीत मैं तुमको विश्वास दु बच्चों के साथ प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मनीष बिष्ट ने विविध जानवरों की आवाज़ निकलना बच्चों को सिखाया। मनोरथ ट्रस्ट से चंद्रवीर गायत्री ने बच्चों को सिविक सेंस से पढ़ने वाले बच्चों के सामाजिक बदलावों के बारे में प्रकाश डाला ।कार्यक्रम में मनोरथ ट्रस्ट से देवेंद्र जोशी,अग्रिम सुंदरियाल,सिंधु बलूनी मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …