Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / राज्य / OROP को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे हरीश रावत

OROP को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेंगे हरीश रावत

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनितिक दलों ने अपने-अपने चुनाव घोषणा पत्र पर काम तेज कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही सभी राजनीतिक दल अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर देंगे.इसी बीच उत्तराखंड कांग्रेस की तरफ से एक बड़ी खबर आ रही है .अब रावत सरकार अपने घोषणा पत्र में सैनिकों को लुभाने की तैयारी कर रही है .ऐसा माना जा रहा है कि  हरीश रावत ने 2017 के घोषणा पत्र में OROP को स्थान देने का मन बना चुकी है .इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने दी .

 

रावत ने ट्विट किया कि उत्तराखण्ड कांग्रेस के घोषणा पत्र में OROP को शामिल किया जाएगा।गौर करने वाली बात ये है कि केंद्र की मोदी सरकार ये दावा करती रही है कि उन्होंने वन रैंक वन पेंशन को लागू कर दिया है और इसका लाभ भूतपूर्व सैनिकों को मिल भी रहा है। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply