Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बारिश में लिया पेड़ का सहारा, अकाशीय बिजली ने ली जान

बारिश में लिया पेड़ का सहारा, अकाशीय बिजली ने ली जान

देहरादून। गोवर्धन पूजा के दिन विकासनगर के शंकरपुर हुकूमतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक काल का ग्रास बन गए। रविवार को शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने लगी। रात पौने नौ बजे बिजली चमकने की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसी बीच सागर और अनुज चौहान नाम के दो युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे जा खड़े हुए। उसी पेड़ में आकाश से बिजली गिर गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply