लक्ष्मीनगर से पाक आतंकी गिरफ्तार, AK-47, ग्रेनेड मिले
नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने त्योहारों से पहले आतंकी हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी फर्जी आईडी के साथ दिल्ली में रह रहा था। गिरफ्तार आतंकी के पास से एक AK-47 राइफल के साथ एक एक्स्ट्रा मैगजीन व 60 राउंड गोली, एक हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड गोली के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल जब्त की गई है।
आईएसआई ने दी थी हमले की ट्रेनिंग
दिल्ली में गिरफ्तार हुए आतंकी की पहचान मो. अशरफ अली के रूप में हुई है। यह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। खबर है कि यह नेपाल के रास्ते भारत पहुंचा था। यह आतंकी दिल्ली में अली अहमद नूरी के रूप में नाम बदल कर रह रहा था। बताया जा रहा है कि आतंकी अशरफ अली को आईएसआई ने दिल्ली समेत भारत के अन्य हिस्सो में हमले के लिए ट्रेनिंग दी थी। आतंकी के पास से फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी बरामद किया गया है।
ये भी पढ़ें
हमसे फेसबुक में जुड़ने के लिए यहाँ click करे
तीन दिन पहले दिल्ली पुलिस ने किया था अलर्ट
अभी तीन दिन पहले ही दिल्ली में फेस्टिव सीजन के दौरान आतंकी हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट किया था। दिल्ली पुलिस को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि फेस्टिव सीजन में आतंकवादी हमला हो सकता है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने शनिवार को पुलिस के टॉप अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। आतंकी हमले का इनपुट के मिलने के बाद अलर्ट भी किया था।
