महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे पं. दीनदयाल उपाध्याय : त्रिवेंद्र
team HNI
September 25, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
118 Views
देहरादून। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि पंडित जी महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे। पं. उपाध्याय ने देश को एकात्म मानववाद मंत्र और समाजसेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व चिंतक उपाध्याय जी की जयंती पर आज शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।
2020-09-25