Tuesday , February 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पौड़ी: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

पौड़ी: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

पौड़ी। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे है। वहीं आज पौड़ी जिले के लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाना अपनी अल्टो कार में सवार होकर जयहरीखाल से लैंसडाउन के लिए निकले थे, तभी झारपानी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। जिसमे चालक हरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। महिला को बड़ी मुश्किल से खाई से रेस्क्यू कर निकाला गया।

लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि हादसे के दौरान हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी किरन असवाल के साथ कार में सवार थे। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को लैंसडाउन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी किरन असवाल को चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेजा। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …