वन विभाग डाक बंग्ला परिसर में रोपे 400 पौधे
- एसएसबी, विभिन्न विभागों व ग्रामीणों ने लिया 3 साल तक संरक्षण का संकल्प
- पौधे रोपकर ग्वालदम की हरितिमा को कायम रखेंगे: महेश कुमार
ग्वालदम। सघन पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को वन विभाग के डाक बंग्ला परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इस दौरान एसएसबी, वन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय विद्यालय और ग्राम पंचायत ग्वालदम के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से करीब 400 पौधे रोपे। इनमें बांज, बुरांस, पांगर, उतीस आदि प्रजाति के छायादार पौधे लगाए गए। सभी संस्थानों के लोगों ने अगले तीन साल तक इन पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

