Tuesday , February 17 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पीएम मोदी ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, राष्ट्रपति बाइडन को दिया ये खास तोहफा…

पीएम मोदी ने अमेरिका में बढ़ाया उत्तराखंड का मान, राष्ट्रपति बाइडन को दिया ये खास तोहफा…

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। पीएम मोदी का ये दौरा काफी खास है। पीएम मोदी ने इस खास मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन से मुलाकात की और उनको तोहफे दिए।

इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाइट हाउस में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन को बेहद ही खास उपहार दिए हैं। उन्हें दिए गए उपहारों में गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान), राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्य दान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल और महाराष्ट्र का गुड़। इसके साथ ही अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन को पीएम मोदी ने उपहार के रूप में 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड दिया है। भारत हमेशा से ही हीरे से धनी रहा है और एक बार फिर से पीएम ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को डायमंड भेट किया है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को धान्य दान के रूप में उत्तराखंड में उत्पन्न होने वाले लंबे चावल भेंट करने पर प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद प्रकट किया।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply