Monday , September 21 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पीएम मोदी के गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बने वाले बयान पर , विपक्ष भड़का

पीएम मोदी के गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बने वाले बयान पर , विपक्ष भड़का

दिवाली-रमजान और श्मशान-क्रबिस्तान  वाले पीएम मोदी के बयान पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। कांग्रेस नेता केसी मित्तल ने कहा कि वो पीएम के बयान पर चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रविवार को रैली संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, “गांव में कब्रिस्तान बनता है तो श्मशान भी बनना चाहिए। रमजान में बिजली मिलती है तो दीवाली में भी मिलनी चाहिए। होली में बिजली मिलती है तो ईद पर भी मिलनी चाहिए। कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। धर्म और जाति के आधार पर बिल्कुल नहीं।”

पद की गरिमा का ख्याल रखें पीएम

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा ने पीएम मोदी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि पीएम को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। इस तरह के गलत और गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए। शर्मा ने चुनाव आयोग से भी पीएम के बयान पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। वहीं, कांग्रेस नेता सलमान सोज ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना की। सोज ने लिखा, ‘यह आदमी गांधी के भारत का प्रधानमंत्री कैसे बन गया? कब्रिस्तान और श्मशान से पहले हमारे पास खेल मैदान होना चाहिए जहां हिंदू, मुस्लिम और दूसरे धर्मों के बच्चे एक साथ खेल सकें।

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि पीएम ने फतेहपुर रैली में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है, हम उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करेगी। तीसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा हार रही है। इसलिए प्रधानमंत्री इस तरह के गैर जिम्मेदार आरोप लगा रहे हैं। पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं और पांचों जगह भाजपा बुरी तरह से हार रही है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply