Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राजधानी दून में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत चार गिरफ्तार

राजधानी दून में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत चार गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी दून में पुलिस ने स्पा सेंटर के खिलाफ देर रात बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़ एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस ने मौके से 5 पीड़िताओं को स्पा सेंटर के कब्जे से मुक्त भी कराया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार को शहर के 70 स्पा सेंटरों पर छापा मारा। पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के संबंध में उनके दस्तावेज आदि चेक किए। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, आने आने वाले ग्राहकों का विवरण और कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में भी पूछताछ की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट में 29 चालान किए गए, जिनसे 10 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

यहां तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नाम शोभा रानी निवासी कांवली रोड, विजय कुमार गुरुंग निवासी क्लेमेंटटाउन, मोहम्मद शादाब निवासी गंदेवाड़ा, सहारनपुर और मोहम्मद अमजद निवासी छुटमलपुर सहारनपुर हैं। सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …