Monday , April 15 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : इस नगर निगम क्षेत्र के साथ ही छह गांवों में 72 घंटे का लॉकडाउन

उत्तराखंड : इस नगर निगम क्षेत्र के साथ ही छह गांवों में 72 घंटे का लॉकडाउन

  • अनलॉक के दौरान बढ़ने लगे पॉजिटिव केस तो प्रशासन ने फिर से लॉक कर दिया पूरा शहर

रुद्रपुर। शहर और आसपास के गांवों में कोरोना पॉजिटिव केसों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र और छह गांवों में 72 घंटे तक आज मंगलवार से 16 जुलाई रात्रि 12 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया है।
आज मंगलवार को दोबारा लगे लॉकडाउन के पहले दिन बाजार बंद रहा और लोग बेहद कम संख्या में घरों से निकले। मुख्य चौराहों पर पुलिस और सीपीयू के जवान तैनात नजर आए। बिना अनुमति के घूम रहे लोगों को उन्होंने फटकार लगाई। हालांकि लॉकडाउन के दौरान आज कुछ दुकानें खुली रही। इन दुकानों को बाद में बंद कराया गया। वहीं बाजपुर में लॉकडाउन के दौरान रामपुर रोड पर शराब की दुकान खुली दिखी। जिसे बंद कराया गया।

एसडीएम एपी वाजपेयी ने बताया कि नगर निगम और छह गांवों में लॉकडाउन की अवधि में प्रशासन केवल अति आवश्यक सामान की आपूर्ति घर-घर जाकर कराएगा। सरकारी दफ्तरों में केवल विभागीय कामकाज होगा और जनसामान्य का प्रवेश वर्जित रहेगा। सप्ताहभर में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते प्रशासन ने बाजपुर शहर और आसपास के 11 गांवों में तीन दिन के लिए पूर्ण रूप से लॉकडाउन घोषित कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मेडिकल, इमरजेंसी के अतिरिक्त किसी भी दशा में घर से बाहर निकलना पूर्णतया प्रतिबंधित है। सरकारी दफ्तर सुबह से 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे लेकिन दफ्तरों में जनसामान्य के प्रवेश प्रतिबंध रहेगा।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply