Saturday , July 20 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर बन सकते हैं पोस्टल बैलेट, जानिए किस सीट में कितने हैं…

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर बन सकते हैं पोस्टल बैलेट, जानिए किस सीट में कितने हैं…

देहरादून। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान सामने आने लगे हैं। चुनाव में इस बार 91 हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट हार-जीत में गेमचेंजर बन सकते हैं। बता दें ये पोस्टल बैलेट चुनाव नतीजों में अहम भूमिका निभाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार कुल 27,156 कर्मचारियों ने मतदान से एक दिन पहले तक पोस्टल बैलेट से अपना वोट डाला था। इसी तरह 85 से अधिक आयु व दिव्यांग श्रेणी में 12,670 वोट पड़े हैं। बता दें 52,053 सैन्य वोट हैं, जो दो जून तक मिल चुके थे।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 91, 879 पोस्टल बैलेट अब तक सामने आ चुके हैं, जिनकी संख्या अभी बढ़ सकती है। हर टेबल पर अधिकतम 500 पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी।

किस लोकसभा में कितने पोस्टल बैलेट…

लोकसभा पोस्टल बैलेट की संख्या

टिहरी 18,392

गढ़वाल 28,342

अल्मोड़ा 21,789

नैनीताल 12,337

हरिद्वार 11,019

पांचों लोकसभा सीट में भाजपा आगे…

टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह 61,575 वोटों से आगे।
गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी 56,384 वोटों से आगे।
अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा 107633 वोटों से आगे।
हरिद्वार सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत 26,463 वोटों से आगे।
नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट 1,78359 वोटों से आगे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड: क्रिकेट खेल कर लौट रहे किशोर को गुलदार ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत मिला शव

देवप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार गुलदार का आतंक बढ़ रहा है। गुलदार के आतंक से लोगों …

Leave a Reply