Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / आस्‍था / हनोल में पूजा, विकासनगर में सुंदरकांड का पाठ

हनोल में पूजा, विकासनगर में सुंदरकांड का पाठ

  • सीएम त्रिवेंद्र रावत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

चकराता। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ की कामना को स्थानीय भाजपा नेताओं ने जौनसार-बावर के सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में हवन-यज्ञ कर मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना देवता से की। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजाराम शर्मा, मंडल महामंत्री भाजपा नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष जनजाति मोर्चा महावीर सिंह, पुजारी शांतिराम डोभाल, पूर्व प्रधान रामलाल सेमवाल, सूरतराम शर्मा, आत्माराम, मातबर सिंह आदि मौजूद रहे।
विकासनगर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्राचीन शिव मंदिर विकासनगर में सुंदर कांड पाठ किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री भाजपा अरुण मित्तल, जिला मंत्री नीरज चैहान, विनोद कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सोहेल पाशा, दिनेश कौशिक, दिव्या राणा आदि मौजूद थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply