Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / चर्चा में / क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ की आत्महत्या की कोशिश, ये है वजह

क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ की आत्महत्या की कोशिश, ये है वजह

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार दुर्घटना में जान बचाने वाले दो लोगों में से एक रजत कुमार ने मंगलवार को अपनी प्रेमिका के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की।

मिली जानकारी के अनुसार रजत (25) निवासी उत्तर प्रदेश का मनु कश्यप (21) के साथ पिछले कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी के थे। जिस वजह से दोनों के परिवार उनके रिश्ते से खुश नहीं थे। लड़की के परिजनों ने मनु की शादी कहीं और तय कर दी दी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने दोनों के मिलने जुलने पर भी पाबंदी लगा दी।

युवती ने तोड़ा दम, युवक की हालत गंभीर

रजत और मनु ने अपने परिजनों को समझने का बहुत प्रयास किया। लेकिन दोनों को सफलता नहीं मिली। बीते मंगलवार को दोनों ने आमहत्या कार अपनी जिंदगी को ख़त्म करने का प्रयास किया। दोनों युवाओं को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मनु ने दम तोड़ दिया। जबकि रजत का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

युवती की मां ने युवक पर लगाया बेटी को मारने का आरोप

मनु की मां ने रजत पर बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस रजत के होश में आने का इंतजार कर रही है।

ऋषभ पंत की बचाई थी जान

30 दिसंबर, 2022 को रजत और निशु कुमार ने उत्तराखंड में रुड़की के पास दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जलती हुई गाड़ी से ऋषभ पंत को निकालने में मदद की थी। भारतीय क्रिकेटर को गंभीर चोटें आईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से वह दुर्घटना में बच गए। आभार स्वरूप पंत ने रजत और कुमार को एक-एक स्कूटी उपहार में दी थी।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …