राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में खुदकुशी की कोशिश
team HNI
July 21, 2020
चर्चा में, राष्ट्रीय
149 Views
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उसने जेल में खुदकुशी की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, नलिनी ने साड़ी से जेल में खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जेल में नलिनी और एक कैदी के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। नलिनी का जिससे झगड़ा हुआ था, वह भी उम्र कैद की सजा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।
बता दें कि नलिनी 28 साल से तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में सजा काट रही हैं जेल में है। उसकी बेटी का जन्म भी जेल में ही हुआ था। उसके साथ ही राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषी भी जेल में हैं। इनमें नलिनी का पति मुरुगन भी शामिल है।
तमिलनाडु के श्रीपेरमबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान 21 मई 1991 में लिट्टे के आत्मघाती हमले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हुई थी। इस मामले में नलिनी को मौत की सजा सुनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने 24 अप्रैल 2000 को उसकी सजा उम्रकैद में बदल दी।
2020-07-21