Tuesday , September 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / रुड़की: बिजली के पोल पर तिरंगा बांधते समय कर्मचारी को लगा करंट, मौत

रुड़की: बिजली के पोल पर तिरंगा बांधते समय कर्मचारी को लगा करंट, मौत

रुड़की। आज शनिवार को मंगलौर में आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी के दौरान बिजली के पोल पर तिरंगा बांध रहे नगरपालिका के एक कर्मचारी वसीम मलिक की करंट लगने से मौत हो गई।
हादसे का शिकार हुआ वसीम नगरपालिका मंगलौर में संविदा पर विद्युत कर्मचारी के तौर पर तैनात था। आज शनिवार को वसीम विद्युत पोल पर झंडा बांध रहा था। उसी दौरान वसीम को करंट लगा तो वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे मंगलौर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply