Tuesday , April 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऊखीमठ: चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर चट्टान गिरने से महिला की मौत

ऊखीमठ: चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर चट्टान गिरने से महिला की मौत

ऊखीमठ। रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर सड़क पर पैदल चल रही बुजुर्ग महिला के ऊपर चट्टान टूटकर आ गिरी। जिसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सड़क पर बोल्डर आने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 11 बजे की है। जब ऊखीमठ के डुंगर गांव निवासी 75 वर्षीय मुंगली देवी अपने गांव डुंगर से पैदल ऊखीमठ बाजार आ रही थी। तभी किमणाधार में अचानक महिला के ऊपर चट्टान टूटकर गिरने से भारी मलबा गिर गया। जिससे बुजुर्ग महिला दब गई और उसकी मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply