वरिष्ठ रंगकर्मी उर्मिल थपलियाल का निधन
team HNI
July 21, 2021
चर्चा में, राज्य, राष्ट्रीय
161 Views
देहरादून। जाने माने नाट्य निर्देशक, व्यंग्यकार और लखनऊ रंगकर्मी उर्मिल कुमार थपलियाल का मंगलववार को निधन हो गया है। वे 78 वर्ष के थे। उर्मिल थपलियाल अपने पीछे 70 वर्षीय पत्नी बीना थपलियाल, ऋतेश थपलियाल, पुत्री ऋतुन मिश्रा व दामाद सत्येंद्र मिश्र को छोड गए हैं। वे आंतों के कैंसर से पीड़ित थे और बीते कुछ दिनों से लखनऊ के नोवा अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि बीते 17 जुलाई को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे।
2021-07-21