Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / सिक्किम के नाथुला में भारी हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत,11 घायल

सिक्किम के नाथुला में भारी हिमस्खलन, 7 पर्यटकों की मौत,11 घायल

गंगटोक। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। इसमें छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गये। वहीं कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका भी बताई जा रही है।

सेना के अधिकारियों ने कहा है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील पर हुए हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन मंगलवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ. इससे घायल हुए सात लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

वहीं पुलिस के बताया कि 150 से अधिक पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंटों के एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply