रावत और जोशी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
team HNI
January 9, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य
142 Views
देहरादून। भारत सरकार के जनजाति कल्याण मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के अपर सचिव व जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक सुरेश जोशी और विभाग के अपर निदेशक योगेंद्र रावत को जनजाति कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों को देखते हुए नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के संरक्षक की जिम्मेदारी दी है। भारत सरकार के जनजाति मंत्रालय के सचिव दीपक खांडेकर ने इसके आदेश जारी किए हैं। जोशी और रावत ने इसके लिए जनजाति कल्याण मंत्रालय का आभार जताया है।
2021-01-09