Sunday , July 12 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कश्मीर में सीआरपीएफ पर हमले में एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी मौत

कश्मीर में सीआरपीएफ पर हमले में एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी मौत

  • पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए, अवंतीपोरा के त्राल इलाके में स्थित चेवा उल्लार में गुरुवार शाम से चल रही मुठभेड़

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में शुक्रवार को सीआरपीएफ की पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसमें एक जवान शहीद हो गया और एक पांच साल के मासूम की भी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक यह घटना आज शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे बिजबेहड़ा में पदशाही बाग के पास हुई। आतंकियों के हमले में घायल जवान और बच्चे को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक इन दोनों की मौत हो चुकी थी। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाकों को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि कितने आतंकियों ने हमला किया था। बच्चे की उम्र पांच से छह साल बताई जा रही है।
इस बीच जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए हैं। अवंतीपोरा के त्राल इलाके में स्थित चेवा उल्लार में गुरुवार शाम से एनकाउंटर चल रहा है। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सिक्योरिटी फोर्सेस ने सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। इससे पहले गुरुवार सुबह बारामूला जिले के सोपोर इलाके में 2 आतंकी ढेर कर दिए थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply