सीएम त्रिवेंद्र ने पूर्व सैनिकों का गृहकर किया माफ
देहरादून। सेवारत एवं सेवानिवृत्त जेसीओ रैंक से ऊपर के सैन्य अधिकारियों का गृहकर माफ करने की घोषणा पर भूतपूर्व सैनिक संगठन, देहरादून ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। रविवार को गढ़ी कैंट देहरादून स्थित डीएसओआई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का संगठन द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को अपनी मांगांे से सम्बन्धित ज्ञापन एवं सुझाव पत्र भी सौंपा गया।

