Tuesday , April 23 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / थराली : खूब पौधे रोपकर मनाया वन महोत्सव सप्ताह

थराली : खूब पौधे रोपकर मनाया वन महोत्सव सप्ताह

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
वन महोत्सव सप्ताह के दौरान यहां तहसील कार्यालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं उप जिलाधिकारी थराली के नेतृत्व में बृहद रूप से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वन महोत्सव सप्ताह के तहत यहां तहसील कार्यालय में सिविल जज शाहिस्ता बानो एवं उप जिलाधिकारी थराली केएस नेगी के नेतृत्व में मध्य पिंडर वन रेंज थराली के सौजन्य से तहसील कार्यालय, न्याय विभाग, वन विभाग एवं अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर की खाली पड़ी भूमि पर पीपल, देवदार, सुराई, बांज, फयाट, बुरांश, च्यूरा, तेजपत्ता, बांस आदि के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर सिविल जज शाहिस्ता बानो ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ पौधों का संरक्षण एवं पौधों का रोपण बेहद जरूरी है। एसडीएम केएस नेगी ने कहा कि तमाम प्राकृतिक विपदाओं से निपटने के लिए पौधरोपण वक्त की मांग बन चुका हैं।

मध्य पिंडर रेंज थराली के वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वन विभाग वृक्षों एवं जंगलों की सुरक्षा के लिए हमेशा काम करता रहता हैं किन्तु बिना जन सहयोग के इस में उसे अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाती हैं। उन्होंने पौधरोपण के साथ ही रोपित पौधों की सुरक्षा को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जगमोहन सिंह बुटोला, वन विभाग के गिरधारी सिंह बिष्ट, भरत बिष्ट, कंचन बिष्ट, खीमानंद खंडूड़ी, हुकम सिंह रावत, राकेश गुसाईं, सोनी बिष्ट, खड़क सिंह, सुजान सिंह, देवाल के राजस्व निरीक्षक सुजान सिंह नेगी, सत्य प्रकाश गौड़, अमित कुमार, प्रकाश असवाल, अधिवक्ता रमेश कुनियाल, हरिशरण शर्मा, हरेंद्र नेगी आदि ने पौधरोपण में सक्रिय भूमिका निभाई।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply