Friday , February 13 2026
Breaking News
Home / राज्य / बज गया चुनावी बिगुल, उत्तराखंड में 15 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव

बज गया चुनावी बिगुल, उत्तराखंड में 15 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। इस राज्यों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब शामिल है। इन सभी राज्यों में कुल 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें 26 सीट SC के लिए रिजर्व हैं। उत्तराखंड में कुल 70 विधानसभा सीट हैं। उत्तराखंड में 28 लाख चुनाव में खर्च की सीमा रखी गई है। वहीं आज से ही चुनाव आचार संहिता लागू होगा। उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव होगा। यहां मतदान 15 फ़रवरी बुधवार के दिन होगा। 11 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने इलेक्शन के दौरान सुरक्षा की बात कही है उत्तराखंड में फिलहाल सीएम हरीश रावत की सरकार है। सीएम रावत ये दावा कर रहे हैं कि इस बार भी वही प्रदेश में सरकार बनाएंगे। वहीं बीजेपी ने भी चुनाव को देखते हुए उत्तराखंड के लिए कई बड़े दावे किए हैं।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में तैनाती के लिए करीब 85,000 सुरक्षा कर्मी मुहैया कराएगा। इसके अलावा करीब 100 कंपनियां विभिन्न राज्यों से ली जाएंगी जिन्हें चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा। इन कंपनियों में राज्य सशस्त्र पुलिस बल और इंडिया रिजर्व बटालियन शामिल होंगी। अर्धसैनिक बल की एक कंपनी में करीब 100 कर्मी होते हैं।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply