Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / महिला से थी दोस्ती, छात्र की पीट-पीटकर हत्या

महिला से थी दोस्ती, छात्र की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में एक 18 वर्षीय छात्र की एक महिला के साथ कथित रूप से दोस्ती करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार 7 अक्टूबर की शाम की। मृत छात्र, दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ता था। पुलिस ने महिला के भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में तीन किशोर भी पकड़े गए हैं। जानकारी के अनुसार राहुल राजपूत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह स्कूली छात्रों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। पुलिस के मुताबिक, राहुल की इलाके में एक महिला से दोस्ती थी, लेकिन उसका परिवार दोस्ती के खिलाफ था। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम, राहुल को किसी बहाने से नंदा रोड पर बुलाया गया और जब वह मौके पर पहुंचा तो चार-पांच लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के चाचा ने थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद दो की गिफ्तारी की गई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply