Sunday , April 28 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों को जारी हुआ तीसरा और अंतिम नोटिस…

उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों को जारी हुआ तीसरा और अंतिम नोटिस…

देहरादून। विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए तदर्थ कर्मचारियों को राहत नहीं मिल पाई है। विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उन बर्खास्त कर्मियों को दिया गया है, जो अभी तक सरकारी भवनों में रह रहे हैं, जबकि काफी पहले ही विधानसभा की तरफ से उनकी सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया जा चुका है।

इस संदर्भ में राज्य संपत्ति विभाग की तरफ से कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। उत्तराखंड विधानसभा में नियम विरुद्ध हुई भर्ती का प्रकरण एक बार फिर ताजा हो गया। दरअसल, विधानसभा में नियमों के खिलाफ नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त तो कर दिया गया, लेकिन इनमें से कई कर्मचारी ऐसे हैं जो आज भी इसी नियुक्ति के तहत मिले सरकारी भवनों में निवास कर रहे हैं। इसको लेकर अब राज्य संपति विभाग की तरफ से ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

बता दें कि इन कर्मचारियों को दिए जाने वाला यह कोई पहला नोटिस नहीं है, बल्कि राज्य संपति विभाग ने यह तीसरा और अंतिम नोटिस कर्मचारियों को दिया है। इसके बाद अब इन कर्मचारियों के पास अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका है।

गौर हो कि विधानसभा में गलत तरीके से नियुक्ति पाने वाले 228 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। इनमें से 40 कर्मचारी ऐसे हैं, जो सरकारी भवनों में रह रहे थे। इन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। राज्य संपति विभाग की तरफ से तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply