Saturday , April 27 2024
Breaking News
Home / चर्चा में / दिवाली पर दिवाला : लगातार सातवें दिन फिर महंगा हुआ पेट्रोल

दिवाली पर दिवाला : लगातार सातवें दिन फिर महंगा हुआ पेट्रोल

  • इससे पहले गत माह अक्टूबर में 24 बार बढ़ाये गये थे पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। आज मंगलवार को देश में पेट्रोल के दामों में लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है। आज यानी 2 नवंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में फिर से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल के दाम 122.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 113.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गये हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर             पेट्रोल (रु./ली)     डीजल
अनूपपुर        121.81             110.66
परभणी         118.99             108.00
भोपाल          118.83             107.90
जयपुर          117.45             108.39
मुंबई            115.85             106.62
दिल्ली          110.04               98.42

बीते सात दिनों में पेट्रोल में जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद 2.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं डीजल में 2.10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले अक्टूबर में 24 बार पेट्रोल-डीजल महंगे हुए थे जो किसी भी एक महीने में सबसे ज्यादा है। अक्टूबर में दिल्ली में पेट्रोल 7.70 और डीजल 8.20 रुपए महंगा हुआ था। इस समय ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। आने वाले दिनों में इसके 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की संभावना है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply