आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
March 4, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
305 Views
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 13, शक संवत 1942 फाल्गुन कृष्ण षष्ठी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 21, रज्जब 19, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 मार्च सन् 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतुः।
राहुकाल अपराह्न 1ः30 से 3 बजे तक
षष्ठी तिथि रात्रि 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 57 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 16 मिनट तक। व्याघात योग रात्रि 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 11 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 20 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
2021-03-04