आज का पंचांग, देखें ग्रहों की चाल
team HNI
February 19, 2021
चर्चा में, राष्ट्रीय
180 Views
राष्ट्रीय मिति 30 शक संवत् 1942 शुक्ल सप्तमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 08, रज्जब 06, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 फरवरी 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
सप्तमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मनिट से 12 बजकर 58 मनिट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक। अमृत काल सुबह 03 बजकर 15 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक।
ऐंद्र योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 41 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
2021-02-19