Thursday , June 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश में बड़ा हादसा, सरकारी अफसरों का वाहन नहर में गिरा, अब तक दो लोगों की मौत

ऋषिकेश में बड़ा हादसा, सरकारी अफसरों का वाहन नहर में गिरा, अब तक दो लोगों की मौत

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों की मौत गई। मिली जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। वन्यजीव प्रतिपालक आलोकी की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के खबर मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है।

हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गई है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply