Friday , September 18 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / UKPSC: आयोग ने जारी किया PCS-J का रिजल्ट, ये 16 युवा हुए सफल…

UKPSC: आयोग ने जारी किया PCS-J का रिजल्ट, ये 16 युवा हुए सफल…

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें कुल 16 युवा सफल घोषित किए गए हैं।

बता दें कि लोक सेवा सेवा आयोग ने पिछले वर्ष पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक PCS-J की मुख्य परीक्षा कराई थी। इसके बाद 30 अप्रैल से 3 मई तक कंप्यूटर परीक्षा व साक्षात्कार किया गया। जिसमें विशाल ठाकुर सामान्य वर्ग से इस परीक्षा में टॉपर रहे हैं।

विशाल ठाकुर के अलावा श्रृष्टि बनियाल, योगीश गुप्ता, प्रज्ञा तिवारी, परमिंदर कौर, प्रिया अग्रवाल, अनुभूति गोयल, अश्मिता चौहान, गुंजन सिसौदिया, मोहम्मद वसीक, काजल रानी, नेहा, धनिष्ठ आर्य, आकाश कुमार, परितोष और ज्योति सिंह ने परीक्षा पास की है। आयोग ने परीक्षा के कटऑफ मार्क्स, इंटरव्यू मार्क्स और मेंस एग्जाम मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। आप इन्हें ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/results

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply