Monday , September 28 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोविड ठीक होने के बाद निशंक की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

कोविड ठीक होने के बाद निशंक की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद आज  मंगलवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। ऐसे में उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।
यह जानकारी देते हुए एम्स के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण आज मंगलवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने जानकारी दी कि मंत्री को एम्स के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के अधीन भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 21 अप्रैल को निशंक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका उपचार चल रहा था।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply