Tuesday , July 1 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून : आज से खुलने थे, पर नहीं खुल पाये होटल

दून : आज से खुलने थे, पर नहीं खुल पाये होटल

  • 90 दिन बाद आज बुधवार से खुले धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट

देहरादून। नगर निगम क्षेत्र, गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद के सभी धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट 90 दिन बाद आज बुधवार से खुल गए। सभी धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्टोरेंट सुबह सात से रात आठ बजे तक खुलेंगे।
ताजा स्थिति को देखते हुए आज बुधवार को प्रशासन ने अभी होटल न खोलने का निर्णय लिया है। बार की सुविधा वाले रेस्टोरेंटों में बार बंद रहेंगे। इस दौरान दो गज की दूरी और मास्क अनिवार्य रहेगा। वहीं कंटेनमेंट जोन में मौजूद धार्मिक स्थल, होटल और मॉल अभी बंद रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करीब एक महीने पहले नगर निगम देहरादून क्षेत्र व गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन छावनी परिषद में  धार्मिक स्थल, मॉल खुल गए हैं। होटलों पर निर्णय बाद में लिया जाएगा, जबकि रेस्टोरेंट खोले जाएंगे।  

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply