Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / एजुकेशन / कोरोना का कहर : सिविल सर्विसेज एग्जाम भी टला

कोरोना का कहर : सिविल सर्विसेज एग्जाम भी टला

  • यूपीएससी ने 27 जून को होने वाला प्री-एग्जाम स्थगित किया, अब 10 अक्टूबर को होगा

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपीएससी ने 27 जून को होने वाला सिविल सर्विसेज प्री-एग्जाम स्थगित कर दिया है। अब ये परीक्षा 10 अक्टूबर को करवाई जाएगी।
देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 632 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 52 हजार 5 लोग ठीक हुए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,128 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply