Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कार बनी आग का गोला, जिंदा जली महिला

कार बनी आग का गोला, जिंदा जली महिला

  • पति गंभीर रूप से झुलसा, अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद। यूके के फिरोजाबाद जनपद में सोमवार रात दर्दनाक हादसा घटित हो गया। हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद एक कार में आग लग गई और कार लॉक हो गई। आग लगने से दंपती कार में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पति शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकला लेकिन महिला जिंदा जल गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। आगरा के दयालबाग निवासी लवकेश यादव (27) पुत्र रामकुमार सोमवार को अपनी पत्नी नीरज यादव के साथ कार से मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव सिबरामऊ स्थित ससुराल गया था। सोमवार देर रात वह अपनी पत्नी के साथ लौट रहा था।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply