Monday , July 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / 10 साल की बच्ची ने खेल-खेल में लगाई फांसी, मौत

10 साल की बच्ची ने खेल-खेल में लगाई फांसी, मौत

हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल चैक बाजार क्षेत्र दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को एक बच्ची ने खेल-खेल में 10 साल की बच्ची ने घर में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची के माता – पिता बाजार गए हुए थे। इस दौरान बाहर से दरवाजा बंद था। खेल खेल में बच्ची ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। बच्ची घर में दो छोटे भाइयों के साथ खेल रही थी। दोनों छोटे बच्चों के चिल्लाने पर पड़ोसी किसी तरह घर में घुसे और बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि खेल-खेल में फांसी लगाने के दौरान दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply