Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / एफआरआई में मिले 107 लोग संक्रमित

एफआरआई में मिले 107 लोग संक्रमित

अगले आदेश तब बाहरी लोगों का प्रवेश बंद

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कैंपस में 107 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अगले आदेश तक एफआरआई को बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। एफआरआई कैंपस में इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद इनमें से कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं तो कुछ होम आइसोलेशन पर हैं। एफआरआई के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि अगले आदेशों तक कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। यहां अधिक संख्या में रोजाना पर्यटक और मॉर्निंग वॉक के लिए लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक एफआरआई बंद रहेगा।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply