उत्तराखंड : आज सोमवार को 51 लोग मिले पॉजिटिव, दो की मौत
team HNI
July 12, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
136 Views
देहरादून। आज सोमवार को उत्तराखंड में 51 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है तथा 02 मरीजों की मौत की खबर है। जबकि रिकवर होकर 205 मरीज अपने घर पहुंच गये है। फिलहाल प्रदेश में 932 एक्टिव केस बचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज सोमवार को बागेश्वर में 3, चमोली में 1, चंपावत में 2, देहरादून में 15, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 11, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 2, उधम सिंह नगर में 2 और उत्तरकाशी में 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि जनपद अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में आज कोई संक्रमित मिलने की खबर नहीं है।
2021-07-12