पौड़ी में कोरोना का कहर, एक मरीज की मौत!
team HNI
January 12, 2022
उत्तराखण्ड, चर्चा में, पौड़ी गढ़वाल, राज्य, हेल्थ
150 Views
पौड़ी। गढ़वाल में भी कोरोना का कहर बरप रहा है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले के विकास खंढ खिर्सू में बुधवार की सुबह 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने इन मामलों की पुष्टि की है। वहीं कोटद्वार में एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। चिकित्सालय प्रशासन ने कोविड पोटोकोल के तहत बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। साथ ही बुजुर्ग के सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। बता दें कि बीती 7 जनवरी को कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत लोकमणिपुर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद उसे बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। भर्ती के दौरान बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें रिपोर्ट नैगेटिव आई।
coronavirus COVID19 PAURI GARHWAL 2022-01-12