Sunday , June 22 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / सुसाइड नोट लिख दून की युवती ने दुनिया को कहा अलविदा

सुसाइड नोट लिख दून की युवती ने दुनिया को कहा अलविदा

रुड़की। यहां रामनगर में किराए के मकान में रहने वाली मोनिका नाम की एक युवती ने बीती देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज शनिवार दोपहर के समय जब मकान में रह रहे अन्य लोगों ने देखा कि मोनिका कमरे से बाहर नहीं निकली है तो उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया। कमरे में मोनिका का शव उन्हें पंखे से लटका दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को पंखे से उतारा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक मोनिका देहरादून के डोईवाला की रहने वाली थी। वह भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करती थी। इस मकान में मोनिका  चार महीने से किराए पर रह रही थी। बीते शुक्रवार की शाम को कंपनी से लौट कर आई थी। आज शनिवार को जब मकान में रहने वाले अन्य लोगों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर मोनिका का शव फंदे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। मोनिका के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply